जौनपुर धारा, खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित कार्यालय परिसर में गुरुवार को खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 156युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले का उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक व रोजगार मेला प्रभारी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, आईटीआई, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। शाहगंज ब्लाक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की नौ कंपनियों ने साक्षात्कार किया। रोजगार मेले में कुल 287 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 156 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय समेत सभी कम्पनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि शाहगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खंड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
156 युवाओं को मिला रोजगार, ब्लाक में लगा रोजगार मेला

Previous article


