आयरलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 369 रन बनाए, बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने 126 और शाकिब अल हसन ने 87 रन की पारी खेली, मुशफिकुर रहीम का टेस्ट में यह 10वां शतक है. बता दें कि अपनी शतकीय पारी के दौरान मुशफिकुर ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है. मुशफिकुर रहीम आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान के रहमत शाह ने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में 98 रनों की पारी खेली थी. अफगानिस्तान के रहमत शाह ने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 98 रन बनाए थे. वहीं, इंग्लैंड के जैक लीच ने आयरलैंड के खिलाफ साल 2019 में खेले गए टेस्ट मैच में 92 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अब मुशफिकुर ने शतक लगाकर आयरलैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाने वाले पहले क्रिकेटर बनने का सौभाग्य प्राप्त कर लिया है. इसके साथ-साथ मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. बांग्लादेश के मोमिनल हक ने टेस्ट में 11 शतक लगाए हैं. वहीं, मुशफिकुर रहीम टेस्ट में बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. मैच की बात करें तो आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहली पारी में आयरलैंड की टीम ने 214 रन बनाए थे जिसके बाद बांग्लादेश ने 369 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था. आयरलैंड पर बांग्लादेश ने 155 रनों की बढ़त बना दी थी.
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास



