जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील थाना चंदवक क्षेत्र अंतर्गत तराव मोड के समीप चाय पीने जा रहे वृद्ध पुरुष की तेज रफ्तार से आ रही बस के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बस को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई। गौरतलब है कि भरत यादव पुत्र स्वलोचन यादव 70 वर्ष निवासी बड़ागांव सैदपुर गाजीपुर अपने पुत्र अजय यादव लेवरूवा (तराव) मोड पर मिलने के लिए आये थे। बुद्धवार की सुबह चाय पीने तराव मोड जा रहे थे कि तभी वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ तेज रफ्तार से आ रही बस की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना होते देख आस-पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को आता देख बस चालक बस छोड़ फरार हो गया। भरत यादव की हालत गंभीर देख लोगों ने उपचार हेतु वाराणसी के लिए भेजा मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही परिवार ने कोहराम मच गया। घटना की सूचना होते ही मौके पर पहुंची पुलिस बस व परिचालक (कंडक्टर) को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बस की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत


