जौनपुर धारा,खेतासराय। पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक बलात्कार के वांछित आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिसके खिलाफ कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया थानाध्यक्ष रामाश्रय ने बताया कि शुक्रवार को हमराह उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल नफीस के साथ क्षेत्र के गश्त पर था। इसी दौरान मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि बलात्कार का एक वांछित अभियुक्त गुरैनी बाजार के समीप मौजूद है। मौके पर पहुँचकर मुखबीर की निशानदेही पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में अपना नाम शाहबाज पुत्र फैयाज (22 वर्ष) निवासी मारूफपुर थाना खेतासराय बताया जिसके खिलाफ स्थानीय थाना बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
― Advertisement ―
चौथी मोहर्रम पर निकले पारंपरिक जुलूस, कर्बला के शहीदों की कुर्बानियां की गईं याद
चौथी मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिसें आयोजित की गईं। अज़ादारों ने नौहाख्वानी और मातम कर शोहदाए कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
बलात्कार का आरोपित गिरफ्तार


