― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरबजबजाती नालियों से हलकान नगरवासी

बजबजाती नालियों से हलकान नगरवासी

जौनपुर धारा,केराकत। नगर के गोलावार्ड स्थित नार्मल मैदान के सामने बजबजाती नालियां सड़कों तक बहता गन्दा पानी केराकत नगर पंचायत की बदहाली का जीता जागता उदाहरण बन गया है। लापरवाही की हद तो इतनी की शिकायत पर अचार संहिता का हवाला देकर अपने कर्तव्यों से विमुख हो रहे कर्मचारी। बतातें चलें कि यही मंजर कई वार्डों में देखा जा रहा है, जहाँ तहां सड़के टूटीं फूटी है और नगर पंचायत अपनी तन्द्रनिद्रा में सोई हुई है। गोलावार्ड के ही पुरानी गोला से बाईपास को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी दयनीय अवस्था में है। जिसपर चलने के बाद किसी का भी बुरा हाल हो जाये और रही बात सड़क निर्माण की तो बीते कई पंच वर्षों बाद भी इस सड़क का निर्माण पूर्ण नही कराया जा सका। नगरवासियों को वर्षा के दिनों में यहां गिरते पड़ते निकलना ही पड़ता है। नगरवासियों का ऐसे में बुरा हाल है।

Share Now...