Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मोहा मन

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मोहा मन

मुंगराबादशाहपुर। स्वतंत्रता दिवस पर सिटी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार ऊमरवैश्य राजू ध्वजारोहण तथा प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित व अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छोटे-छोटे बच्चों ने नित्य व संगीत की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि राजकुमार ऊमरवैश्य ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि देश को विकास के पद पर कैसे आगे ले जाएं। इसके लिए जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता व प्रधानाचार्य रमेश चंद मिश्रा व शिवचंद तिवारी ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश भार्गव व प्रतिभा सिंह ने किया। इस अवसर पर रंजीत गुप्ता, अभिषेक तिवारी, नीरज मिश्रा, आनंद चौहान, रमेश पटेल, इन्दजीत यादव, अजीत सिंह, प्रभा केसरी, सुभाष मिश्रा तृप्ति, काजल, शारिबा, जया गुप्ता, सुमन व सतीश सोनी सहित आदि मौजूद रहें।