Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्वतंत्रता दिवस पर बरसठी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस पर बरसठी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  • देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

बरसठी। 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरसठी क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वन्देमातरम, जयहिंद के नारों के साथ देश प्रेम का संदेश दिया। इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता राजापुर ग्राम निवासी युवा उद्योगपति समाजसेवी अनूप सिंह ने की। यात्रा की शुरुआत बरसठी मियांचक तिराहे से हुई, जो उत्साह और जोश से भरे हजारों लोगों के साथ विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए किसान इंटर कॉलेज रसूलहा तक पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बी.पी.सरोज, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बृजेश सिंह प्रिंसू विधान परिषद सदस्य, डॉ.अजय सिंह, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन प्रमोद सिंह, युवा समाजसेवी आलोक सिंह, आषिश सिंह, सुरेश चंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा, केशव शुक्ला, लाल बहादुर यादव एवं संतोष सिंह सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा जय हिंद के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। अन्त में किसान इण्टर कॉलेज में आयोजित सभा में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।