जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा पराहित में शेखर मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, राजमूर्ति मिश्र, शिवम मिश्र, प्रेमचंद मिश्र, जटाशंकर यादव, प्रदीप मिश्र, रमेश मिश्र व अन्य लोगों के घर आवागमन हेतु बंजर भूमि पर रास्ता था लेकिन कुछ दिनों पहले गाँव के ही अराजकों द्वारा उक्त रास्ते पर अवैध कब्जा करके रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया जिसके सम्बन्ध में पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी मछलीशहर को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया लेकिन फिर भी उनके द्वारा रास्ता नहीं खोला गया और न ही अवैध कब्जा हटवाया गया। उक्त रास्ते में बरसात के मौसम में अत्यधिक जल जमाव हो जाता था जिसके संबंध में पीड़ित शेखर मिश्र द्वारा खंड विकास अधिकारी को व्हाट्सएप के माध्यम से उक्त प्रकरण से अवगत कराया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित लोग रास्ते को लेकर जगह-जगह भटक रहे हैं। ग्राम प्रधान पराहित व ग्राम पंचायत सचिव से उक्त प्रकरण पर सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। प्रार्थीगण उक्त अराजक व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा करके रास्ता रोकने को लेकर अत्यधिक मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं लेकिन कोई उनका पुरसाहाल नहीं है।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर अराजकों ने रोका रास्ता


