जौनपुर धारा, खेतासराय। रविवार को नगर के मदरसा एजाजुल उलूम परिसर में बच्चों के लिए क्लासरूम किड्स लाइब्रेरी की स्थापना की गई। लाइब्रेरी का उद्घाटन मदरसा दर्सगाह इस्लामी के प्रिंसिपल मौलवी अब्दुल्लाह फारूक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाक्टर फखरुद्दीन ने कहाकि आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्त्व कम नही हुआ है। एक ही विषय पर बिना कई पुस्तकों का अध्ययन किए हुए प्राप्त ज्ञान अधूरा होता है। आजाद शिक्षा केंद्र के संयोजक निसार अहमद ने कहाकि मकतब तथा मदरसों को शिक्षा की आधुनिक तकनीक से जोड़ने की आवश्यकता है। मदरसे के संरक्षक सैयद फजल महमूद ताहिर ने बच्चों को किताब से जुड़ने की पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हाफिज जुबैर तथा सैयद तारिक ने किया।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
मदरसे में किड्स लाइब्रेरी की हुई स्थापना

Previous article

