Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनफोटोशूट के दौरान कियारा को किस करने पर भड़क उठे थे सिद्धार्थ

फोटोशूट के दौरान कियारा को किस करने पर भड़क उठे थे सिद्धार्थ

फोटोशूट के दौरान कियारा को किस करने पर भड़क उठे थे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के फेमस कपल हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। चर्चा है कि ये कपल बहुत जल्द सात फेरे लेने वाला है और फैंस भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि वरुण धवन की वजह से एक बार सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी पर गुस्सा हो गए थे। स्पॉटबॉय ने एक रिपोर्ट के आधार पर बताया कि वरुण धवन ने एक बार कियारा को किस कर लिया था, जिसकी वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी लव लेडी पर बहुत बुरी तरह भड़क गए थे। दरअसल, हुआ ये था कि ‘जुग जुग जियो’ के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन और कियारा फोटोशूट के लिए पोज दे रहे थे। इस बीच वरुण धवन अचानक कियारा आडवाणी के गाल पर किस कर लेते हैं, जिससे एक्ट्रेस चौंक जाती है हालांकि, वह कोई रिएक्ट नहीं करती हैं। इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन पर गुस्सा हो गए थे कि डायरेक्टर के इंस्ट्रक्शन के बिना वह कियारा को कैसे किस कर सकते हैं। वरुण के चलते सिद्धार्थ, कियारा पर भी नाराज हुए थे। हालांकि, बाद में दोनों ने समझदारी से काम लेते हुए अपने रिश्ते को मजबूत करने का फैसला लिया। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी के लिए फैमिली मेंबर्स ने पीले रंग के कपड़ों की खरीददारी भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के प्री वेडिंग फंक्शन यानी हल्दी, मेहंदी और संगीत के लिए अगले महीने 4 फरवरी और 5 फरवरी की डेट फिक्स है। साथ ही 6 फरवरी 2023 को सिड-कियारा सात फेरे ले सकते हैं।