Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

मुंगराबादशाहपुर।सिटी पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट कक्षा के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने डांस, गानों, कैटवॉक और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद इण्टरमीडिएट छात्र-छात्राओं ने सभी गुरुजनों का पूजन रोरी टीका लगाकर उन्हें गुलाब का फूल और पेन भेंटकर आशीर्वाद लिया। छवि गुप्ता और आर्य केसरी ने शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत कर संस्कृति का परिचय दिया। अनन्या, आस्था, पलक, वर्षा, रत्नेश, रुखसार, जानवी, गौरी, सोनाक्षी, प्रियांशी और कृषिका ने पुराने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरीं। अनाया, जीया, शिवानी, मानसी, यशस्वी, श्रेया, सृष्टि और स्वामी के पंजाबी डांस ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक अच्छा शिक्षक बनने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें अच्छे शिक्षकों के सानिध्य में शिक्षक प्रशिक्षण लेने का अवसर मिला। फेयरवेल समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टेक जीनियस विमल यादव, टीचर्स फावेराइट मिस ग्रिशिका जायसवाल, साइलेंट अचीवर्स स्वाति यादव और आकांक्षा पांडेय, डिसिप्लिन स्टार प्रियांशी यादव, रितेश वर्मा और प्रियांशी गुप्ता, मिस्टर सीपीएस शशिकांत और मिस आस्था साहू, बेस्ट स्पीकर और बेस्ट स्टेज पर्सनालिटी सोनाक्षी सिंह, क्रिएटिव आर्टिस्ट आर्य केसरी और मैक्स अटेंडेंस सृष्टि गुप्ता, कृष्ण अग्रवाल और सृष्टि चौरसिया को अवार्ड मिला। विदाई समारोह के दौरान प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा और शिव चंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्र-छात्राओं को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक आलोक गुप्ता और प्रधानाचार्य शिव चंद्र तिवारी ने सफलता के शिखर पर पहुंचने का संदेश देते हुए सीपीएस फेयरवेल से लिखे बैनर को गुब्बारे के सहारे हवा में उड़ाया। संचालन प्रिंस और पीहू ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी, रमेश चंद मिश्रा, अभिषेक तिवारी, प्रज्ञा सिंह, सुशील, आनंद, इंद्रजीत, प्रभात, सुभाष मिश्रा, आदित्य गुप्ता, रमेश पटेल, विजय पांडेय, शुभम, प्रभा, शोभा और दुर्गा जासवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...