Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरएसएसपी ने किया थाने का निरीक्षण

एसएसपी ने किया थाने का निरीक्षण

जौनपुर। एसएसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बुधवार की देर शाम को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पहले थाने के कार्यालय को देखा। कार्यालय में अभिलेखों के बारे में जानकारी लिया। मुख्य अभिलेखों को लेकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को निर्देश भी दिया। उसके बाद उन्होंने शस्त्रागार में रखे असलहों व कारतूस आदि की जानकारी लिया। मालखाना की विस्तृत जानकारी लिया। हवालात की स्थिति को देखकर उसे दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके बाद थाना परिसर की साफ सफाई व प्रांगण तथा मेस व पुलिस बैरिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को निर्देश दिया कि अभिलेखों का रख रखाव दुरुस्त होना चाहिए।