Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeमनोरंजनफिर चढ़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी पर प्यार का रंग

फिर चढ़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी पर प्यार का रंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​इसी महीने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे हैं. शादी के बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसी बीच कियारा ने अपने फैंस के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. वैलेंटाइंस डे के मौके पर न्यूलीवेड कपल की ये फोटोज फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं. Kiara Advani Pics: सोशल मीडिया पर नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के फंक्शन की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटो में एक्ट्रेस अपने पति सिद्धार्थ के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं. शेयर की गई इन पोस्ट पर एक्ट्रेस ने बेहद रोमांटिक कैप्शन भी दिया है. न्यूली मैरिड कपल वैलेंटाइंस डे के मौके पर कैसे पीछे रह सकते थे. हाल ही में कियारा आडवाणी ने इस खास दिन पर अपनी शादी के फंक्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों ने फैंस का दिन बना दिया है वैलेंटाइंस डे पर कियारा द्वारा शेयर की गई ये फोटोज उनके मेहंदी सेरेमनी के बाद की है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कियारा के हाथों में मेहंदी लगी हुई है. कियारा और सिद्धार्थ की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं बात अगर इन तस्वीरों में कियारा के लुक की करें तो एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में व्हाइट कलर का लंहगा पहना है जिसके बॉर्डर पर गोल्डन कलर का वर्क है. उन्होंने येलो कलर का दुपट्टा इसके साथ कैरी किया है और गले में नवरत्न हार भी पहना है. इन तस्वीरों में सिद्धार्थ येलो कुर्ता पैजामे पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं. कपल ने कुल चार फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. पहली फोटो में कियारा ने सिद्धार्थ के कंधे पर रखा है. जबकि दूसरी फोटो में कियारा ने सिद्धार्थ को हग किया हुआ है. इन तस्वीरों में दोनों का लुक काफी रॉयल लग रहा है कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी महीने 7 फरवरी को जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधे हैं. दोनों लव बर्ड ने ही शादी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए थे.कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिसेप्शन के फोटोज और वीडियोज भी काफी वायरल हुए थे.लेकिन रिसेप्शन में एक्ट्रेस का लुक फैंस को कुछ खास नहीं भाया था. कियारा का लुक देख फैंस निराश हो गए थे न्यूली मैरिड इस कपल की रिसेप्शन में बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों ने शिरकत की थी. इस रिसेप्शन में कियारा ने व्हाइट और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी. उनकी ये ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की थी. वहीं ब्लैक आउटफिट में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी काफी हैंडसम लग रहे थे.