Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफायरिंग की सूचना को पुलिस संदिग्ध मान जांच में जुटी

फायरिंग की सूचना को पुलिस संदिग्ध मान जांच में जुटी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जिला पंचायत सदस्य द्वारा खुद पर फायरिंग की थाने के सीयूजी नंबर पर दी गई सूचना को पुलिस फिलहाल संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है। 24 घंटे बाद भी फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। रविवार की रात थाना क्षेत्र के बिझवार सारंग गांव निवासी व वार्ड नं. 76 के जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव पुत्र अखिलेश यादव अपने रिश्तेदारी के एक युवक के साथ बाइक से जौनपुर की तरफ आ रहा था। आरोप है कि लगभग छह बजे गजना गांव के पास पहुंचे थे तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग आए और साइड से एक ने फायरिंग कर दिया तथा दोनों युवक बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। जिला पंचायत सदस्त सचिन यादव ने इसकी सूचना थाने के सीयूजी नम्बर पर कॉल कर के दिया। मौके पर थाने के उप निरीक्षक रमा शंकर पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और काफी देर तक जांच पड़ताल की। आस- पास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जिला पंचायत सदस्य द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है फायरिंग का आरोप निराधार है। मामला पूरा संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि दिए गए सूचना के आधार पर घटना की पूरी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।