जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी तेजा साईं सीलम की अध्यक्षता में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (सर्वजन दवा वितरण) एमडीए कार्यक्रम की सफलता के लिए अंतर विभागीय जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी तथा सहयोगी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम जनपद के मछलीशहर ब्लॉक में 10 से 28 फरवरी 2024 के मध्य संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं अत्याधिक बीमार व्यक्तियों को छोड़कर शेष जनसंख्या को आयु वर्ग के अनुसार फाइलेरिया की दवा क्रमशः डीईसी एवं एलबेंडाजोल खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने लोगों से अपील किया है कि जब ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर उनके घर जाएं तो वह उनके सामने ही दवा खाएं, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
फाइलेरिया एमडीए अभियान को लेकर हुई जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक


