Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरफाइनल मैच के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

फाइनल मैच के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मेलबर्न में होने वाले इस मैच पर बारिश का साया है और फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ी हुई हैं। इस बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की ओर से इस फाइनल मैच के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं, ताकि ज़रूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जाए। ये बदलाव मैच के लिए निर्धारित समय के लिए है, क्योंकि रविवार को मेलबर्न में तेज बारिश की संभावना है। ऐसे में अगर मैच पूरा करवाने के लिए ज्यादा समय का इस्तेमाल करना पड़ता है, तब वह किया जा सकता है। 13 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच के दिन मेलबर्न में जमकर बरसात का अनुमान है, इतना ही नहीं 14 नवंबर जो कि फाइनल का रिजर्व डे है। उस दिन भी यहां बारिश हो सकती है, ऐसे में तय समय में कुछ अधिक समय जोड़ दिया गया है। आईसीसी ने अब फाइनल मैच में दो घंटे अधिक जोड़ दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल हो जाए। बता दें कि फाइनल मैच में किसी नतीजे के लिए दोनों टीमों का 10-10 ओवर खेलना जरूरी है, अगर इतना गेम भी नहीं होता है तो पाकिस्तान-इंग्लैंड को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। आईसीसी का कहना है कि पूरी कोशिश यही होगी कि रविवार को मैच पूरा करवाया जाए, लेकिन अगर रिजर्व डे पर जाने की नौबत आती है तब अगले दिन यह मैच जल्दी शुरू होगा। बता दें कि खतरा इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि इस वर्ल्ड कप में करीब चार-पांच मैच बारिश की वजह से धुल चुके हैं। इसमें अधिकतर मैच मेलबर्न में ही हुए थे, यही कारण है कि खतरा बरकरार है। मेलबर्न में 13 नवंबर को 15 फीसदी और 14 नवंबर को भी 90 फीसदी से अधिक बारिश का अनुमान है। यानी दोनों ही दिन भरपूर बारिश के आसार हैं।