Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफांसी के फंदे से लटकी नवविवाहिता, गोद में है तीन माह की...

फांसी के फंदे से लटकी नवविवाहिता, गोद में है तीन माह की बच्ची

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के मेहौड़ा गांव के हरिजन बस्ती में नव युवती ने फांसी लगा कर अपनी इहलिला समाप्त कर ली जब कि अपने गोदी में तीन माह की बच्ची की भी प्रवाह नहीं किया। मेहौड़ा गांव निवासी राजेश की पत्नी संगीता 24वर्ष साड़ी के सहारे पंखे से लटक कर अपनी जीवन समाप्त कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार माइके से उसके पिता बुधवार के शाम उसके ससुराल आए थे पिता कि आव भगत भी की। जब पिता सुबह 11बजे घर चले गये। घर पहुंचे नहीं थे कि तभी उनको सूचना मिली कि आप के बेटी  फांसी लगा ली। फांसी क्यो लगाई कारण नहीं मालुम हुआ। गौराबादशाहपुर थाना के प्रभारी से फोन से बात हुई तो उन्होने बताया कि पीएम होने के बाद ही पता चलेगा कि फांसी क्यों लगाई।