Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरफांसी के फंदे से लटकटा मिली युवक की लाश

फांसी के फंदे से लटकटा मिली युवक की लाश

  • चर्चाओं का बाजार गर्म, प्रेमप्रपंच का बताया जा रहा मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारी गांव में युवक फांसी के फंदे पर बबूल के पेड़ लटकी मिली लाश। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। इसी गांव के निवासी लालमणि सरोज का 17 वर्षी पुत्र रूपेश कुमार सरोज शनिवार को देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोज भी शुरू किया। काफी खोजने के बाद घर से लगभग 300मीटर दूर एक बबूल के पेड़ पर साड़ी के गोटे से फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश दिखाई दी। वहीं पास में ही उसकी साइकिल भी पड़ी हुई थी। जैसे ही यह खबर गांव वालों को लगी बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष बरसठी गोविंद देव मिश्रा ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।छानबीन कर रही स्थानीय पुलिस ने बताया कि युवक का उसकी मौसी के लड़के से काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने लड़की को बुलाकर उसका बयान भी अंकित किया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।