Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरफल-फूल रहा अवैध हॉस्पिटल व पॉली क्लीनिक, जिम्मेदार मौन

फल-फूल रहा अवैध हॉस्पिटल व पॉली क्लीनिक, जिम्मेदार मौन

  • पैथोलॉजी संचालकों द्वारा गरीब भोली-भाली जनता के जेब पर डाला जा रहा डाका

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर व स्टेशन रोड पर स्थित तमाम अवैध पैथोलॉजी सेंटर, अवैध पॉली क्लिनिक और अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते मनमानी तरीके व मानक विहीन तरीके से खुलेआम संचालित किया जा रहा हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे ही अवैधरूप से स्टेशन रोड पर तमाम हॉस्पिटल, पैथोलॉजी सेंटर और पॉली क्लिनिक संचालकों द्वारा चलाया जा रहा है। जिससे गरीब भोली-भाली जनता को गुमराह करके अपने चंगुल में फंसा कर उनके जीवन के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है, और साथ ही मरीजों से खूब लूट-घसोट मचाया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की कृपा दृष्टि से अवैध हॉस्पिटल खूब फल-फूल रहे हैं। संचालक द्वारा पाले गए अस्पताल में दलालों व बिचौलियों के माध्यम से मरीजों को अच्छा ईलाज दिलाने के नाम पर उन्हें ले जाकर उनका जमकर आर्थिक शोषण किया जा रहा हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग प्रभारी से लेकर उच्चाधिकारी भी मूकदर्शक बने हुए हैं। देखना यह है कि ऐसे अवैध रूप से चल रहे स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य चिकित्सालयों पर स्वास्थ्य विभाग कब तक मेहरबान रहेगा, और किस तरह का अब कार्यवाही करेगा। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कुछ माह पूर्व में एडिसनल सीएमओ द्वारा स्टेशन रोड़ पर स्थित दो डायग्नोस्टिक सेंटरों में अनियमितता पाये जाने पर सीज कर तुरंत कार्यवाही किया गया था।