Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनफर्राटेदार संस्कृत बोलता है Pakistaani का ये Actor

फर्राटेदार संस्कृत बोलता है Pakistaani का ये Actor

जिस तरह गीत संगीत और कुदरत किसी सरहद में नहीं बंधते, उसी तरह कोई बोली, कोई जुबान भी किसी देश या सरहद की मोहताज नहीं होते। इसका उदाहरण एक पाकिस्तानी एक्टर का वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हम जिस पाकिस्तानी कलाकार की बात कर रहे हैं वो एक्टर अली खान हैं। अली खान का एक वीडियो स्टेट मिरर न्यूज नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी एंकर अली खान से उनकी जुबान पर बात कर रही है। एंकर कहती है कि आप हिंदी बहुत अच्छी बोलते हैं, जवाब में अली खान कहते हैं कि वो संस्कृत भी अच्छी बोल लेते हैं। ये बात सुनकर एंकर हैरान हो जाती है। वो कहती है कि आपका उर्दू का तल्लफुज भी काफी अच्छा है। आपको परेशानी नहीं होती जवाब में अली खान कहते हैं कि होती है लेकिन फिर भी वो संस्कृत के श्लोक बोल लेते हैं। इसके बाद एंकर उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि वो श्लोक सुनाएं। जिसके बाद अली खान एक श्लोक पढ़ते हैं। हालांकि वो श्लोक के आखिर का कुछ हिस्सा भूल जाते हैं। लेकिन उन्हें सुनकर उनकी जुबान की तारीफ करने से खुद को रोक पाना मुश्किल है। आपको बता दें कि अली खान डॉन मूवी में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं। द-ट्रायल में अली खान काजोल के साथ भी नजर आए थे। अली खान मूलतः एक ब्रिटिश पाकिस्तानी एक्टर हैं।