जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी के अन्तर्गत आने वाले कमालपुर गाँव निवासी वेद प्रकाश तिवारी पुत्र लालचंद तिवारी ने जौनपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाएं है कि टाप टेन अपराधियों में से एक अपराधी ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय निवासी भटेहरा के साथ रहकर विजय कुमार भी कई फौजदारी मुकदमे में संलिप्त है। आरोप है कि विजय कुमार ने एक फर्जी बैनामा ओमप्रकाश पाण्डेय को लिखकर प्रार्थी का दुश्मन बना दिया। बाद में घनश्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा करवाए गए सुलह समझौता के बावजूद ओमप्रकाश को गलत मुवायदा सुलह नामा के खिलाफ़ लिखकर परेशान कर और करवा रहे हैं। विजय कुमार सड़क किनारे की जमीन बदमाशों के सहयोग से कब्जा कर प्रार्थी के पीछे कर दिया है। जबकि वह जमीन परमानंद और सुरेन्द्र प्रसाद सगे भाइयों की जमीन है। उसपर कमिश्नर महोदय का स्थगन आदेश भी है। इतना ही नहीं सरकारी सोलिग मार्ग को भी बंद करवा दिया है। दबंगई के बल पर उक्त सोलिंग पर चार पहिया वाहन रोक देते हैं। फिलहाल उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश पर बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा ने सम्बधित धाराओं में जिले के टाप टेन अपराधी ओमप्रकाश पांडेय और उनके साथी विजय कुमार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
फर्जी बैनामा कराने वाले टाप टेन अपराधी और उसके साथी पर केस दर्ज

Previous article


