सिकरारा। महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सरकार ने सभी थानों पर महिला सिपाहियों की भर्ती किया ताकि पीड़ित महिलाओं को सुविधा मिल सके और महिला होकर एक महिला को न्याय दिला सके। लेकिन जब न्याय मांगने गई पीड़ित महिला को ही महिला सिपाही थप्पड़ मारे तो महिलाओं को न्याय आखिर कैसे मिलेगा? मिली जानकारी के अनुसार ताहिरपुर गांव निवासी पूजा चौहान पत्नी अनिल चौहान का अपने ही पट्टीदारो से घर के दरवाजे पर पाटी गई मिट्टी को हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिस बात को लेकर चार लोगों ने मिलकर महिला को घर में खींच ले गए और लात घुसो से जमकर उसकी पिटाई कर दिया। आरोप है कि पीड़ित महिला इसी बात की शिकायत लेकर न्याय मांगने थाने पर पहुंची तो सिकरारा थाने पर तैनात एक महिला सिपाही ने बात-चीत के दौरान उसके गाल में जबरदस्त थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों का 151में चालान कर दिया। पीड़ित महिला ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि मैं न्याय मांगने थाने पर आई तो महिला सिपाही द्वारा मुझे ही पीट दिया गया। जिसके कारण मेरे कान में काफी दर्द है, आखिर अब मैं न्याय मांगने कहां जाऊं। इस संबंध में सीओ सादर परमानंद कुशवाहा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जघन्य अपराध है अगर महिला सिपाही द्वारा पीड़ित महिला को थप्पड़ मारा गया है तो। जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
फरियाद लेकर पहुंची पीड़िता को महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने का लगा आरोप



