Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. सुरेश पाठक रोवर्स- रेंजर के उपाध्यक्ष नामित

प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. सुरेश पाठक रोवर्स- रेंजर के उपाध्यक्ष नामित

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत स्काउट और गाइड उप्र ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को जिला संस्था का दर्जा प्रदान किया है। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के आदेश के क्रम में रोवर्स रेंजर्स जिला संस्था संचालन हेतु वर्किंग तदर्थ समिति का गठन किया गया है। समिति में अध्यक्ष के रूप में कुलपति रहेंगी।

प्रो. अजय द्विवेदी (छात्र कल्याण अधिष्ठाता), प्रो. सुरेश कुमार पाठक प्राचार्य मड़ियाहूँ पीजी कालेज, डॉ. नूरतवत प्राचार्या राजकीय महिला डिग्री कालेज शाहगंज, प्रो. डॉ. विजय राय, स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज गाजीपुर को उपाध्यक्ष, प्रो. शम्भूराम प्राचार्य आरएसकेडी कालेज जौनपुर, डॉ. शिवकुमार राजकीय महिला डिग्री कालेज गाजीपुर, जिला कमिश्नर रेंजर्स डॉ. मुक्ता राजे सहकारी पीजी कालेज, मिहराबा जौनपुर, जिला कमिश्नर मुख्यालय प्रो. अजय कुमार दूबे पूर्व शिक्षा संकाय टीडी पीजी कालेज, प्रादेशिक संगठन आयुक्त वाराणसी मण्डल, जिला कोषाध्यक्ष वित्त अधिकारी, जिला सचिव कुलसचिव को नामित किए गए हैं।

संयुक्त जिला सचिव डॉ. अमित कुमार बयालिसी डिग्री कालेज जौनपुर, जिला संगठन कमिश्नर (रोवर्स), डॉ. मनोज कुमार तिवारी, आरएसडी पीजी कालेज, जौनपुर, जिला संगठन कमिश्नर (रेंजर्स) डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव व्यवहारिक मनोविज्ञान जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (रोवर्स), डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, पीजी कालेज गाजीपुर, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (रेंजर) डॉ. पारूली सिंह राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई, सहायक जिला प्रशिक्षण आयुक्त डॉ.करमचन्द्र यादव सल्तनत बहादुर पीजी कालेज, बदलापुर को नामित किया गया है।