Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रेमी ही निकला माशूका का हत्यारा

प्रेमी ही निकला माशूका का हत्यारा

  • अरहर के खेत में पहले किया दुष्कर्म बाद में गला रेतकर कर दी हत्या

जौनपुर धारा, मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित असवाँ गांव में विगत शुक्रवार को बीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर गला रेत कर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पंवारा थाना क्षेत्र स्थित टिकरा गांव निवासी रामजी प्रजापति की 19 वर्षीया पुत्री रुपा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई थी जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने मौके पर आकर मातहतों को हत्यारे को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के वीरेसाव निवासी प्रीतम कुमार पुत्र रमेश चंद जो मृतका का दूर का रिश्तेदार भी था उससे दो वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। इन दिनों  रूपा का किसी और से चक्कर देख वह अपना आपा खो बैठा। प्रीतम उसे अरहर के खेत में बुलाकर ले गया और पहले शारीरिक संबंध बनाया फिर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक व सीओ के निर्देश से अभियुक्त की खोजबीन में जुटे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार व मुंगराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के संयुक्त प्रयास से सोमवार को उसे गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल व बैग बरामद कर लिया गया।