― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरप्रेमिका के जिद पर निकाह को तैयार हुआ प्रेमी

प्रेमिका के जिद पर निकाह को तैयार हुआ प्रेमी

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के वशीरपुर गांव की 22 वर्षीया युवती की जिद पर प्रेमी ने निकाह करने की बात मान ली जिसके बाद प्रेमी युवक की मुकदमे से जान बच गयी। बताया जाता है उक्त गांव निवासी एक युवती का जौनपुर शहर कोतवाली के आदमपुर क्षेत्र के एक युवक से दो वर्ष से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। युवक बुधवार को युवती के गांव आ गया। वहां पर कुछ लोग मामले को पहले से ही जानते थे। मामला कुछ गर्म हो गया। युवक बोला वह शादी नहीं करेगा। इस पर युवती अपने परिवार के साथ प्रेमी को लेकर थाने पहुंची। थाने पर आकर वह निकाह की बात टालने पर युवक पर मुकदमा लिखवाने की धमकी देने लगी। थोड़ी देर इधर उधर की बात के बाद युवक भी निकाह करने की बात मान गया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि युवक व युवती कुछ लोगों के साथ आकर एक दूसरे से प्रेम सम्बन्ध होने की बात की थी।

  • थाने में गूंजा भक्तिमय संगीत

जौनपुर धारा, खुटहन। मंगलवार की शाम मंगल भवन अमंगल हारी के भक्तिमय संगीत से थाना परिसर गूंज उठा। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने धूप दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजन अर्चन किया। इसके साथ ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ तो गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर समां बांध दिया। कार्यक्रम के संयोजन संजय ओझा रहे भक्ति भजन की मधुर ध्वनि सुन राहगीरों के पांव भी थाना परिसर की चल पड़े। इस मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • नेत्र परीक्षण अधिकारी के निधन पर शोक सभा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। संविदा पर तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी रविशंकर सिंह के असामयिक निधन पर बुधवार को स्थानीय सीएचसी पर शोक सभा का आयोजन किया गया। अधीक्षक डाक्टर एसपी यादव की अध्यक्षता में सभी ने श्री सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान डाक्टर विक्रांत गुप्ता, गंगा सागर चौरसिया, रितेश राय, घनश्याम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...