Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुआ विजय पर्व

प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुआ विजय पर्व

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय देवापट्टी में आयोजित विजय पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक अध्यापक उपेन्द्रनाथ उपाध्याय द्वारा सम्पूर्ण रामायण की कथा को संक्षेप में रखते हुए की गई। कार्यक्रम में भरत को विप्र रुप में हनुमान जी द्वारा अयोध्या आने की सूचना देना, अयोध्या में पुरवासियों द्वारा भगवान श्रीराम का स्वागत, मार्मिक प्रसंग वनगमन, नवधा भक्ति पर आधारित शबरी प्रसंग आदि रामायण के प्रसंग को अभिनय के माध्यम से दिखाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर द्विवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास पर आधारित है। हम अपने बच्चों शिक्षा के साथ संस्कार का भी प्रस्फुरण चाहते है। आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानने समझने का अवसर उपलब्ध कराना था। इस मौके पर विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों, अभिभावकों की मौजूदगी रही।