Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्राथमिक विद्यालय मुकुन्दीपुर को मिला स्मार्ट टीवी

प्राथमिक विद्यालय मुकुन्दीपुर को मिला स्मार्ट टीवी

जौनपुर। सरकारी प्राथमिक विद्यालय मुकुन्दीपुर में शिक्षा को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट सोसाइटी, नई दिल्ली के संस्थापक अवधेश अग्रवाल की प्रेरणा से रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली कामा पैलेस द्वारा विद्यालय को 32 इंच का स्मार्ट टीवी तथा बच्चों के लिए 50 जोड़ी जूता-मोजा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वर्तमान उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय भाजपा द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सभा के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आईसीटी कक्ष के उद्घाटन अवसर पर सुधाकर उपाध्याय, प्रेम तिवारी एवं शिवम सिंह ने सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे। इस सराहनीय कार्य के लिए अवधेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की। विद्यालय परिवार ने बताया कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों को डिजिटल कंटेंट, शैक्षिक वीडियो और स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी समझ विकसित होगी और सीखने में रुचि बढ़ेगी। यह पहल ग्रामीण एवं सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार मौर्य तथा शिक्षक अमित कुमार सिंह, दीपक कुमार, राजेश मिश्र एवं रंजीता मिश्रा ने  अवधेश अग्रवाल एवं सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट सोसाइटी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।