Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ सफाया

प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ सफाया

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरईल गांव के प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र रसोई घर का ताला दौड़ तोड़कर चोरों ने हाथ सफाया किए। जानकारी के अनुसार धौरईल प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की सुबह  प्रधानाध्यापिका पूनम यादव प्राथमिक विद्यालय पहुंची तो विद्यालय का ताला टूटा देखकर अवाक रह गई। बगल में आंगन बाड़ी केंद्र रसोई घर अन्य रूम के ताले टूटे हुए मिले। रसोई घर से खाद्यान्न पदार्थ और आंगनबाड़ी केंद्र से कुर्सी मेज अन्य सामान और ऑफिस  से अभिलेख को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था जिसकी सूचना प्रधानाध्यापिका ने अपने स्टाप समेत ग्राम प्रधान को सूचना दिए जानकारी लगते ही भारी मात्रा में लोग पहुंच गये प्रधानाध्यापिका पूनम यादव ने सरायख्वाजा पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही दूसरी तरफ खलीलपुर गांव में सिंह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे किसी के आने की आहट से चोर फरार हो गये सुबह पहुंचे दुकान मालिक अमरजीत सिंह ने देखा तो ताला टूटा हुआ था इसकी सूचना उन्होंने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को दी उन्होंने कहा कि इसके पहले कई बार दुकान का ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए है क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।