Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

  • अस्पताल कर्मी ताला बंद कर हुए फरार, मेडिकल स्टोर की आड़ में करवाया जा रहा था महिला का प्रसव

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप एक मेडिकल स्टोर के अंदर चल रहा निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में ताला बंद कर डाक्टर और अस्पतालकर्मी मौके से फरार हो गए। वहीं आक्रोशित परिजनों ने डाक्टर और अस्पतालकर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन के माध्यम से देते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धनेपुर दलापुर गांव निवासी जयप्रकाश गौतम का आरोप है कि उनकी पत्नी को डिलेवरी होने वाली थी। उन्होंने पूर्व आशा कार्यकत्री के माध्यम से बदलापुर के एक मेडिकल स्टोर के अंदर चल रहे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल कर्मियो द्वारा तुरंत एक बोलेरो गाड़ी बुलाकर जच्चा-बच्चा दोनों को जिले के किसी अस्पताल में भेज दिया जहां के डाक्टर ने कहा कि जच्चा की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने बदलापुर के उक्त अस्पताल के सामने शव रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डाक्टर संजय दूबे ने बताया कि जांच पड़ताल पूरी कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।