Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रभारी बीडीओ को रसोइयों ने सौंपा ज्ञापन

प्रभारी बीडीओ को रसोइयों ने सौंपा ज्ञापन

  • मानदेय का समय से भुगतान व नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त करने की उठाई मांग

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र दर्जनों ग्राम पंचायतों परिषदीय विद्यालयों पर नियुक्त रसोइयों ने प्रभारी बीडीओ को मांगों का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में रसोइयों ने अपने मानदेय को समय से दिये जाने व नवीनीकरण की प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग की है। बुधवार को भारतीय रसोइया एसोसिएशन के बैनर तले धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत के परिषदीय विद्यालयों पर नियुक्त रसोइयों का प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर और ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला यादव के नेतृत्व में विकासखण्ड कार्यालय में पहुंचकर प्रभारी बीडीओ संजय श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रसोइयों ने मांग किया है कि उनके मानदेय को अन्य कर्मचारियों के तरह नियमित रूप से हर महीने समय से भुगतान कर दिया जाय तथा नवीनीकरण प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाय। प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर ने कहा कि रसोइया हर रोज समय से अपनी ड्यूटी को निभा रही है लेकिन मानदेय 4 से 5 महीने बाद दिया जाता है। जिसकी वजह से उनके परिवार का भरण पोषण करने में कठिनाई होती है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला यादव, ज्योति रावत, सोनी सोनकर, आशा विश्वकर्मा, चंद्रकला, गीता यादव, शांति यादव, प्रियंका मौर्य, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी आदि रसोइया मौजूद रहे।