Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 538 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 538 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित

जौनपुर। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 90हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 900करोड़ रुपये की प्रथम किस्त के अंतरण का सजीव प्रसारण सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को भी सुना। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जनपद के कुल 538 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इनमें अनवरी बेगम, शकुंतला देवी, प्रेमा देवी, सुधा शर्मा, रीता, हसरत जहां नूरी और राधिका मौर्य सहित अन्य लाभार्थी शामिल रहे। इस अवसर पर मनोरमा मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए जनपद में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, जितेंद्र सिंह, सोनी वर्मा, बृजनंदन स्वरूप, संदीप चौधरी, राहुल प्रजापति, महेंद्र अग्रहरि सहित डूडा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।