जौनपुर धारा,सुइथाकला। शनिवार को प्रधान संघ ने ब्लाक मुख्यालय पर इकट्ठे होकर सरकार से ग्राम पंचायतों के विकास कायों& में लगने वाली सामग्री और मजदूरी दर बढ़ाने के लिए अपनी मांग उठाई। इस दौरान तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे। प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे के नेतृत्व में शनिवार को प्रधानों का जत्था ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रधान संघ द्वारा सरकार से इण्टर लाकिंग ईंट सहित सभी सामग्री जैसे ईंट, सीमेंट आदि के मौजूदा कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की गई। अध्यक्ष दूबे ने बताया कि वत&मान में ग्राम पंचायत के कायों& को इतनी कम लागत में कराना असंभव सा हो गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय सिंह, हरिश्चंद्र विंद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
प्रधान संघ ने उठायी सामग्री और मजदूरी दर बढ़ाने की उठाई मांग

Next article

