Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

  • न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन ग्राम प्रधान के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी, परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए कूट रचित दस्तावेज जारी करना सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुभाष चन्द्र पाल ने धारा 156/3 के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि खुटहन गांव में एक भी अल्पसंख्यक निवासी नहीं है। वर्तमान ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र मौर्या के द्वारा कूट रचित फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर मन्नू पुत्र फिरोज का नाम परिवार रजिस्टर में सामिल करा कर उसे गलत तरीके से गांव का निवासी बना दिया है। जो संवैधानिक ब्यवस्था के प्रतिकूल है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत थाने से लेकर जिलाधिकारी तक की गई थी। कोई सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। ग्राम प्रधान ने आरोप निराधार बताते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है। मामला खुदबखुद स्पष्ट हो जायेगा।