Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर बीडीओ ने सचिवों के...

प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर बीडीओ ने सचिवों के साथ की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सेवा सुरक्षा एवं सुशासन नीति के 8वर्ष पूर्ण होने पर बीडीओ ने सचिवों के साथ एक बैठक किया और बैठक में सरकार के द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शासन के निर्देश के बावजूद परिसर में उपस्थित सचिव चन्द्रजीत यादव नें बैठक में जाना उचित नही समझे। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने सचिवों के साथ बैठक करते हुए सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा किया गया। बीडीओ ने संबोधित करते हुए कहा कि तमाम योजनाओं का लाभ जनता ले रही है। जिससे लाभार्थियों को सीधा उन योजनाओं का फायदा मिल रहा है। प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर गांव में साफ- सफाई व्यवस्था भी रोस्टर के द्वारा करवाई जा रही है।