जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम कुसरना बकुलिया निवासी माया यादव 17वर्ष पुत्री प्रमोद यादव रविवार $को देर शाम लगभग आठ बजे माल गाडी से कटकर अपनी इह लीला समाप्त कर लिया। गौरतलब है कि उक्त युवती बारहवीं की छात्रा थी, और परिजन उसका मानसिक बिमारी का इलाज दो वर्षो से वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सक से करा रहे थे। शाम $को मृतका की माँ भोजन बना रही थी, उसके घर से सटे जौनपुर-गाजीपुर रेल राजमार्ग गुजरता है। अपने निर्धारित समय पर माल गाड़ी जौनपुर की तरफ जा रही थी। किशोरी अपने परिजनों की नजरो से कुछ देर ओझल होकर ट्रैक पर चढ़ गयी और ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुँचे पुलिस कर्मियों ने शव $को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया। मृतका अपने पिता की संतानो में दूसरे नम्बर पर थी, उसकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है।
― Advertisement ―
जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
ट्रेन से कटकर मानसिक विक्षिप्त युवती ने दी जान


