जौनपुर। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य प्रदर्शनी, गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ.अजय सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी के दौरान अतिथिगण विभागवार जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं, टी.डी.कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। सूचना विभाग से पंजीकृत कलाकार अशोक कुमार यादव एवं सोनम सरोज की टीम ने लोकगीतों के माध्यम से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय करंजाकला एवं टी0डी0 कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सर्वांगीण और समावेशी विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही हैं और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुँचाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश सरकार ने सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। जनपद जौनपुर में आधारभूत संरचनाओं के विकास के अंतर्गत विभिन्न बाइपास निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिससे मुगराबादशाहपुर क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। पर्यटन विकास के अंतर्गत घाटों का निर्माण कर छठ पर्व के अवसर पर भव्य दृश्य उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत दिव्यांग, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर प्रदान किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 14 लाख लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया गया है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना के तहत 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
प्रदेश सरकार की नौ वर्षोंकी उपलब्धियों पर भव्य प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित



