― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रथम पुरस्कार विटारा ब्रेजा डॉक्टर विनोद व वैगनार वंदना सिंह को

प्रथम पुरस्कार विटारा ब्रेजा डॉक्टर विनोद व वैगनार वंदना सिंह को

  • गहना कोठी के वार्षिक लकी ड्रा का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। 77 वर्षों से जनपदवासियों की आवश्यकताओं को पूर्ण कर रहे कोतवाली चौराहा हनुमान मन्दिर के सामने एवं सद्भावना पुल रोड नखास स्थित पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ उपस्थित हजारों ग्राहकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के बीच भव्य मेगा लकी ड्रा के रूप में वार्षिकोत्सव का आयोजन रविवार को राजमहल (राजा हवेली) में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन एवं फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ ‘मोनू’, विनित सेठ, विशाल सेठ व विपिन सेठ ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान िदनेश टंडन ने कहाकि गहना कोठी प्रतिष्ठान ग्राहकों के प्रति वर्षों से विश्वसनीयता का प्रतीक है, जिसके कारण निरंतर प्रगति एवं विकास की ओर अग्रसर है। इनकी विश्वसनीयता ही है कि दूर-दराज एवं अन्य जनपदों से लोग खरीददारी करने आते हैं। इस प्रतिष्ठान की विशेष खासियत यह है कि ग्राहकों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए नए डिजाइनों में आभूषणों का खास मेल रहता है जो कि ग्राहकों के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। इस शोरूम में मध्यम वर्गीय परिवार की जेब का ख्याल रखते हुए आभूषणों का विशेष रेंज उपलब्ध रहता है। फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमने अपने फर्म की शुरूआत कोतवाली चौराहा के पुराने शोरूम से किया था। हम चारों भाई अपनी मेहनत और अपने तमाम कर्मचारियों के सहयोग व आप सभी ग्राहकों के विश्वास पर यहाँ तक पहुँच सके हैं। गहना कोठी की सफलता के पीछे हमारे साथ कार्य करने वाले हमारे पूरे स्टाफ की मेहनत और काबलियत साथ रही जिस कारण ‘गहना कोठी’ गहना कोठी परिवार बन गया। हमारे फर्म का एक-एक कर्मी हमारे परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य है। लकी ड्रा स्कीम विगत 1 अप्रैल को समाप्त हुआ जिसके उपरान्त अगली स्कीम 3 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रही है। उन्होने बताया कि इस बार की स्कीम को चेंज किया गया है। अब प्रत्येक 10 हजार की खरीद पर एक कूपन दिया जायेगा जिसमें प्रथम पुरस्कार स्कार्पियो एन, द्वितीय पुरस्कार रॉयल इन्फिल्ड, तृतीय पुरस्कार 2 बाईक, चतुर्थ पुरस्कार दो स्कूटी, पाँचवा पुरस्कार पाँच वाशिंग मशीन, छठवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर तथा सातवाँ पुरस्कार 50 इन्डक्शन चूल्हा रखा गया है। अधिष्ठाता विनित सेठ ने बताया कि अब तक ग्राहकों को प्रत्येक पांच हजार रूपए के आभूषण खरीदने पर फर्म द्वारा कूपन दिया जाता था, जिसका ड्रा आज संपन्न हुआ। उन्होने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में सोने के हालमार्क ज्वेलरी, रत्न व उपरत्न का विशाल संग्रह है। काफी लंबे समय से ग्राहकों का प्रतिष्ठान के प्रति विश्वास ही गहना कोठी परिवार की पूजी है। हमारा प्रत्येक ग्राहक हमारे लिये महत्वपूर्ण है इसीलिये हम उनकी जरूरतों का खास ख्याल रखते हैं। विशाल सेठ ने बताया कि गहना कोठी परिवार व्यापार के साथ ही ग्राहकों से अनमोल रिश्ता बनाने पर विश्वास रखता है जिस कारण गहना कोठी पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान बना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी पारदर्शिता और आपका विश्वास हमें एक दिन देश का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान बनायेगा। लकी ड्रा के विजेताओं में प्रथम पुरस्कार मारूती विटारा ब्रेजा कार डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, द्वितीय पुरस्कार मारूती वैगनार केराकत निवासी वंदना सिंह को प्रदान किया गया। साथ ही तृतीय पुरस्कार रॉयल इन्फिल्ड बुलेट मीरपुर निवासी मदन लाल यादव, चतुर्थ पुरस्कार दो बाइक आजमगढ़ निवासी करण जायसवाल तथा सिटी स्टेशन निवासी शिव शंकर पाठक, पाँचवे पुरस्कार के रूप में दो स्कूटी लाल बाजार निवासी मनोज कुमार तथा फतेहगंज निवासी दीक्षा को प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त छठवें पुरस्कार के रूप में 5 ग्राहकों को वॉशिंग मशीन प्रदान की गयी। इसी क्रम में तथा सातवां पुरस्कार 50 मिक्सर ग्राइंडर व आठवाँ पुरस्कार 50 इण्डक्शन चूल्हा लकी ड्रा विजेताओं को वितरीत किया गया। पुरस्कार पाकर सभी विजेताओं का चेहरा खुशी से खिल उठा। फर्म के अधिष्ठाता विपिन सेठ व हर्षित सेठ ने आये आये हुए अतिथियों व पत्रकारों के प्रति आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का स्वागत आयुष सेठ, हार्दिक सेठ, उज्जवल सेठ, वेदांश सेठ एवं ओम सेठ ने किया। इस अवसर पर अंशू सेठ, हेमन्त सेठ, हरि सेठ, बालमुकुन्द सेठ, नीरज शाह, अजीत सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, धीरेन्द्र अस्थाना, कुशाल जायसवाल, सन्तोष मौर्या, हरिहरनाथ शुक्ला, श्वेता शुक्ला, रंजना विश्वकर्मा, सोनम विश्वकर्मा, अवतिंका कुशवाहा, पूजा मौर्या, रोहित जायसवाल सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।

Share Now...