जौनपुर धारा, खेतासराय। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने बुधवार की शाम चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके से दो तस्कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम के साथ बुधवार की शाम क्षेत्र स्थित भदैला बैरियर के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार दिखाई देने पर रोक लिया गया। चेकिंग के दौरान कार में लदा प्रतिबन्धित मांस बरामद हुआ। इसी बीच तीन को पकड लिया गया। जबकि दो मौका पाकर भाग लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रिजवान अहमद पुत्र इसरार अहमद, मो.तारिक पुत्र मो.शाहिद, मो.नदीम पुत्र सलीम निवासीगण एराकियाना थाना शाहगंज है। भागने वालों में तहजीम पुत्र नसीम अहमद निवासी रानीमऊ व नूर मोहम्मद पुत्र फखरे आलम निवासी बंजारेपुर थाना गौराबादशाहपुर बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास एक अदद कार बरामद हुआ। जिस पर 65किलों प्रतिबन्धित मांस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने लाकर गोवध निवारण अधिनियम सहित सुसंगित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया।
पॉक्सो एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से अपहरण करने के दोनों आरोपितों को पुलिस ने गुरुवार को बारा मोड़ से गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि चार दिन पहले संदीप बिन्द उर्फ शिवा पुत्र शिव शंकर बिन्द उर्फ सोडई निवासी खुदौली और टटेरु वनवासी पुत्र धन्नु वनवासी निवासी गोदवा थाना खुटहन ने एक नाबालिग लड़की को अपहृत कर लिया था। परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध अपहरण, पास्को एक्ट व एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी।पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपितों को बारा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अपहृत लड़की को भी बरामद कर लिया गया है।



