Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरप्रतिबंधित पालीथीन लेकर चला अभियान,वसूला जुर्माना

प्रतिबंधित पालीथीन लेकर चला अभियान,वसूला जुर्माना

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुक्रवार को प्लास्टिक पालीथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर मंडी समिति परिसर समेत कई स्थानों पर दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया। इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि सुबह 12बजे से प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान के तहत डेयरी, दोना पत्तल थोक व्यापारी जिनमें दिनेश डेयरी, लालजी गुप्त, सगीर अहमद, गुड्डू, शानू समेत आठ दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद करने के साथ ही उनसे 19 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। यह चेकिंग अभियान नगर समेत मंडी समिति परिसर में चलाया गया।इस दौरान अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी के साथ जलकल जेई शिवा नंद वास्को, लिपिक बृज किशोर यादव, ज्ञान प्रकाश पटेल, ओंकार मिश्र समेत अन्य नगर पालिका कर्मी शामिल रहे।

Share Now...