Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रणवम स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

प्रणवम स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

जौनपुर धारा, सुजानगंज। प्रणवम स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया जिसमें बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटिका, देश भक्ति समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां व सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय राय पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के प्रबंधक व मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद के सिंह ने अपने समस्त अध्यापकों सहित अजय राय को अंग वस्त्रम, मोमेंटो व माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री राय ने सर्वप्रथम गायत्री, रेखा मौर्या, गीता यादव, कोमल यादव, रेनू मिश्रा, अंजली, कविता यादव,अन्नू गुप्ता, प्रेरणा सिंह, पूनम तिवारी, ऊषा देवी, रागिनी सिंह, सोफिया बेगम, गायत्री शुक्ला, प्रियंका तिवारी, प्रियंका सिंह, अनीता, अनीता यादव, पूनम विश्वकर्मा, मधुबाला पाण्डेय, तारा देवी, सोनी मिश्रा, शशि विश्वकर्मा व पुष्पा गुप्ता सहित 20 माताओं को ‘सुपर मॉम अवॉर्ड’ से सम्मानित करते हुए कहाकि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता और विद्यालय का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता परक शिक्षा देनी चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवव्रत मिश्रा पूर्व प्रत्याशी लोकसभा जौनपुर ने आर्या, आदर्श, समर्थ मिश्रा, अर्ष दुबे, दानियाल, यथार्थ सिंह, ओम उमर, आदर्श कनौजिया, अनमोल तिवारी, हर्षिता पांडेय, राधिका मिश्रा, श्रेया शुक्ला आदि बच्चों को मेरिट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया तथा बच्चों के ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति देखकर भावविभेर हो उठे। विशिष्ट अतिथि फैसल हसन, विजेंद्र मिश्रा, इरशाद खान, पंकज सोनकर, कृपा शंकर पटेल तथा शेर बहादुर सिंह आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बिपुल सिंह, संचालन अनमोल तिवारी व अलीसा खान  ने किया तथा आये हुए अतिथियों व अभिभावकों के प्रति विद्यालय प्रधानाचार्या सेल्जा प्रमोद ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्याम शंकर, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, नीरज, मनोज, कुलदीप पाण्डेय, विजय शंकर दूबे, दीपक तिवारी, पंकज मणि तिवारी, अजीत शर्मा, सचिन मिश्र, संदीप गुप्ता, नीता तिवारी, सुनीता सोनी, वंदना जायसवाल, सुरभि सिंह, सोनाक्षी, नीलम सोनी, अस्मिता आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...