जौनपुर धारा,वाराणसी। लंका थाने की पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें प्याज की खेप के नीचे 24पशु बरामद हुए हैं। इसके पहले एनकाउंटर में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है इनमें दो को गोली लगी है। वाराणसी में लंका पुलिस ने लोटयूबीर पुलिया के समीप चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका तो उसमें सवार तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी। रविवार की सुबह पुलिस की जवाबी करवाई में दो तस्करों के पैर में गोली लगी है। कुल चार तस्कर गिफ्तार किए गए हैं। तस्करों ने ट्रक के ऊपर प्याज लोड किया था, नीचे 24 पशु पुलिस को बरामद हुए हैं। पुलिस घायलों का इलाज कराने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गई। पकड़े गए अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
― Advertisement ―
प्याज के नीचे छिपाकर रखे थे प्रतिबंधित पशु, चार तस्कर धराये

Previous article

