जौनपुर धारा,वाराणसी। थानाध्यक्ष लंका शिवाकांत मिश्रा ने काशी की उदीयमान शास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा को उनकी विशिष्ट गायन प्रतिभा के साथ-साथ सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में 87.6′ अंक प्राप्त करने पर थाना परिसर में सम्मानित किया। शिवाकान्त मिश्रा ने कहा कि विदुषी के अंदर असिमित संभावनाएं हैं। विदुषी से उम्मीद है कि वह बनारस की संगीत परंपरा को देश -विदेश तक पहुँचायेगी। थाना लंका पुलिस द्वारा विदुषी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना किया गया। इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा ने विदुषी को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थाना लंका के उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, महिला उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह महिला आरक्षी प्रिया, महिला आरक्षी सुनीता गौड, का.आशीष तिवारी, का.हृदय कुमार, कमल यादव, भानु सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
लंका पुलिस ने किया गायिका विदुषी वर्मा को सम्मानित

Previous article
Next article

