सलमान खान जब कुछ समय पहले नए हेयरकट में नजर आए थे, तो फैंस के बीच खलबली मच गई थी। हर कोई जानने को बेचैन था कि आखिर सलमान का यह नया हेयरकट किस प्रोजेक्ट के लिए है? इसके बाद पता चला था कि सलमान का वह लुक एक नई फिल्म के लिए है, जो देश प्रेम पर आधारित होगी। यह भी सामने आया था कि फिल्म में सलमान एक पैरामिलिट्री अफसर का किरदार निभाएंगे। अब उसी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। कहा जा रहा है कि सलमान इस फिल्म के लिए तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे, और एकदम स्ट्रिक्ट डाइट लेंगे। एक की रिपोर्ट के मुताबिक, एaत्स्aह ख्प्aह इस फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं, जिसे ‘शेरशाह’ के डायरेक्टर विष्णु वर्धन डायरेक्ट करेंगे। सलमान पैरामिलिट्री अफसर के रोल के लिए तगड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।सोर्स ने बताया कि सलमान जिम में काफी कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं, और अपने डाइट पर भी ध्यान दे रहे हैं। इस रोल के लिए सलमान को थोड़ा वजन भी बढ़ाना है, पर एकदम फिट शेप में रहना है। सोर्स ने बताया कि इस फिल्म के लिए सलमान का ट्रांसफॉर्मेशन कुछ हद तक वैसा ही होगा, जैसा फिल्म ‘सुल्तान’ में था। सलमान अपनी पिछली फिल्मों के मुकाबले अब कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, और इसलिए नए जोन में जा रहे हैं। सोर्स ने बताया कि यह फिल्म मालदीव में 1988 में हुए विद्रोह पर आधारित है, जिसे भारतीय फौज की मदद लेकर नाकाम किया गया था। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म के लिए अभी सिर्फ सलमान खान फाइनल हैं, और हीरोइन की तलाश चल रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसके लिए किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बल्कि साउथ की एक्ट्रेस को लेने का मन बना रहे हैं। फिलहाल मेकर्स के दिमाग में सामंथा रुथ प्रभु का नाम है। फिलहाल सलमान खान ‘टाइगर 3’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो दिवाली के मौके पर 10 नवंबर को दस्तक देगी।
― Advertisement ―
35 साल बाद BJP छोड़ कांग्रेस में लौटे अतुल कुमार त्रिपाठी, बोले- सम्मान यहीं मिला
Atul Kumar Tripathi Congress Join News: मुंगराबादशाहपुर के नगर क्षेत्र गुड़हाई निवासी वरिष्ठ नेता अतुल कुमार त्रिपाठी ने 35 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी...
पैरामिलिट्री अफसर बनने के लिए सलमान का फुल बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

Previous article


