जौनपुर धारा, जौनपुर। सैकड़ों जिला कांग्रेस कमेटी के सहयोगी संगठनों व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्री कचहरी परिसर पर जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होने एक सुर में कहा कि हाल ही मे सम्पन्न हुई नीट-यूजी 2024 की परीक्षा में कई अनियमितताएं जाहिर हुई, पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया। परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, और हरियाणा में नीट परीक्षा से सम्बन्धित भ्रष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई जिससे पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण की आशंका से ग्रसित हो गई है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करके युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का वादा किया था। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि नीट-यूजी 2024 की परीक्षा को रद्द करते हुए सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाये। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा, राकेश मिश्रा, जयमंगल यादव, देवराज पांडे, राकेश सिंह, शशांक राय अंकित, राकेश उपाध्याय, गौरव सिंह, मुफ्ती मेहदी, राजकुमार निषाद, नीरज राय, उस्मान अली, सुभाष मौर्य, इंद्रमणि दुबे, अनिल सोनकर, अभिषेक मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, संतोष मिश्रा, संदीप निषाद, गौरव मौर्या, शैलेन्द्र यादव, शशांक तिवारी, अमन सिन्हा, लाल प्रकाश पाल, अतुल शुक्ला, ज्वाला यादव कमला देवी, मुस्कान, ममता, कलावती आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
पेपर लीक के मुद्दे पर लामबद्ध हुए कांग्रेसी

Previous article