जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव में 34वर्षीय युवक की लाश घर से एक किलोमीटर दूर सुनसान बगीचे में पेड़ से लटकती हुई मिली। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को तथा पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव(34) एक प्राइवेट बैंक में फाइनेंस का कार्य करता था। मंगलवार को सुबह रोज की तरह अपनी बाइक से सुबह साढ़े नौ बजे जौनपुर शहर के लिए निकला। देर शाम तक घर नहीं लौटा। मंगलवार की रात करीब दस बजे पत्नी सुनीता ने फोन पर हाल पूछने के लिए बात किया। धर्मेंद्र ने आखिरी बार 10बजे के करीब थोड़ी देर में घर आने की बात कहा। 11बजे रात को पत्नी सुनीता ने पुनः फोन लगाया तो फोन नही उठा। सुबह धर्मेंद्र यादव की लाश घर से लगभग एक किलोमीटर दूर रत्तीपुर गांव में बगीचे में पेड़ की डाली से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
पेड़ से फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Previous article
Next article


