― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुर40 अंटा चाईनीज माँझा के साथ महिला गिरफ्तार

40 अंटा चाईनीज माँझा के साथ महिला गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोगों के जीवन रक्षार्थ चाईनीज मंझा बेचने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बेंगमगंज चुंगी से एक महिला रिंकू केसरवानी पत्नी बद्री प्रसाद केसरवानी उम्र करीब 37वर्ष को बेगमगंज चुंगी को 40 अंटा चाइनीज माँझा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना धारा 223 बी/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा, उ.नि.कंचन पाण्डेय चौकी प्रभारी शकरमण्डी, उ.नि. श्री चन्द्रशेखर, म.का.सोनी पासवान सहित आदि मौजूद रहें।

Share Now...