― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपेट्रोल पंप बेचने के नाम पर ठगी करने का लगाया आरोप

पेट्रोल पंप बेचने के नाम पर ठगी करने का लगाया आरोप

  • पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पैसे दिलवाए जाने की किया मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। पेट्रोल पंप को बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने कई लोगों से धन ऐंठ लिया और पेट्रोल पंप भी नहीं दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। तेजीबाजार के जीरकपुर निवासी संतोष कुमार गुप्ता पुत्र झल्लरराम ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि मछलीशहर के कौरहा गांव निवासी मनीष यादव और उनकी पत्नी पूनम यादव से अगस्त 2021 में पेट्रोल पंप का 2 करोड़ 65 लाख में सौदा तय हुआ जिस पर प्रार्थी ने 1 साल में दो करोड़ 15 हजार 500 उनके खाते में दिया। लेकिन पेट्रोल पंप लिखने के नाम पर दोनों पत्नी पत्नी हीला हवाली करते रहे। बोले कि अभी दिल्ली में हूं आकर लिख दूंगा लेकिन आए नहीं। प्रार्थी द्वारा कई बार फोन करने के बाद बोले कि अब नहीं बेचूंगा। बाद में प्रार्थी को यह पता चला कि उन्होंने किसी दूसरी पार्टी से 3 करोड़ में सौदा तय कर लिया है। बाद में उनका भी सौदा कैंसिल हो गया। इसके बाद तीसरी पार्टी से 3 करोड़ 25 लाख में सौदा तय हुआ। दोनों पति-पत्नी ने उस पार्टी से 12 लाख ले लिए। बाद में उसका भी सौदा कैंसिल हो गया और उनका 12 लाख भी नहीं दिया। इसके बाद चौथे आदमी से डील हुई जिसको उन्होंने टंकी में दो पार्ट का बैनामा कर दिया। प्रार्थी द्वारा बार-बार फोन करके अपने पैसे की मांग की जाती रही लेकिन पति-पत्नी ने प्रार्थी का पैसा नहीं चुकाया। काफी कहने सुनने के बाद 29 लाख रिटर्न किए। प्रार्थी का आरोप है कि यह पति-पत्नी ऐसे ही पैसा लेकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं जो भी चेक पार्टी को देते हैं चेक बाउंस हो जाता है। जितने भी लेनदेन हुए हैं सब की डिटेल और रिकार्डिंग मौजूद है। एसपी को ज्ञापन देते हुए प्रार्थी ने मांग किया है कि उसका पैसा वापस दिलाया जाए ताकि न्याय हो।

Share Now...