जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जनपद शाखा की मासिक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय मे जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया। अध्यक्ष सी.बी.सिंह बैठक को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि वेतन आयोग की बेवसाइट लॉन्च हो गयी है जिस पर संगठनो से 16फरवरी तक सुझाव मांगा गया है, जिसके क्रम मे संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने जनपदो से सुझाव मांगा है। जनपद के किसी पेंशनर्स द्वारा कोई सुझाव देना हो तो पेंशनर्स संगठन को 12फरवरी तक अपना सुझाव प्रस्तुत कर दे जिससे समय से प्रदेश स्तर पर भेजा जा सके। गजट नोटीफिकेशन से पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित नही किए जाने से पेंशनर्स मे भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिसे भारत सरकार से दूर करने की मांग की गयी। बैठक में स्थानीय समस्याओ मे यह प्रमुखता चिकित्सा प्रतिपूर्ति में कुछ कार्यालयाध्यक्ष स्तर से अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर की कार्यवाही की जा रही है, जिससे पेंशनर्स के गम्भीर बिमारी की चिकित्सा प्रभावित हो रही है। संगठन बैठक में यह प्रकाश मे लाया गया कि कुछ कार्यालयाध्यक्ष चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक को शासनादेश के अनुसार तकनीकी परीक्षण हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को न भेज कर मौखिक रूप से बिमारी का नाम बताकर देयक अपने स्तर पर रोक रखे है, जिसकी बैठक मे भर्त्सना करते हुए कार्यवाही का निर्णय लिया गया। बैठक को राजेश कुमार श्रीवास्तव, मिठाई लाल, अशोक कुमार मौर्य, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, नन्दलाल सरोज, बिक्रमाजीत यादव, गोरखनाथ नाथ माली, चन्द्र शेखर सिंह, इ.मदन मोहन, दिनेश कुमार सिंह, ओंकार नाथ मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, शम्भूनाथ यादव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, दसरथ राम, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, कान्ति सिंह, लालमनी देवी, कमला देवी, रामअवध लाल, रामप्रताप सिंह आदि अपने सम्बोधन में सरकार से पेंशनर्स की मांग को शीध्र पूरी करने की मांग करते हुए मांग की गई।
― Advertisement ―
मृत्युंजय महादेव धाम में शिव की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात हुआ जलाभिषेक
जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भगवान महादेव एवं अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों...
पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित करने की उठी मांग

Previous article
Next article


