― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरफायरिंग मामले में दो बाल अपचारी 24घंटे के भीतर गिरफ्तार

फायरिंग मामले में दो बाल अपचारी 24घंटे के भीतर गिरफ्तार

जौनपुर। थाना सरायख्वाजा क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित बाल अपचारियों को 24घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना में शामिल दो अभियुक्त पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह एवं आनंद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह, निवासी ग्राम अकबर जगदीशपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। दोनों को दोपहर 12:50 बजे पुलिस हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Share Now...