Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअवैध कट टर्न कार बनी हादसे का कारण

अवैध कट टर्न कार बनी हादसे का कारण

  • तीन वाहन टकराए, दो बच्चों सहित चार घायल

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडरी फाटक के पास अवैध कट से अचानक कार मोड़े जाने के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दौरान तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के लोहगाजर गांव निवासी करमवीर सिंह अपनी क्रेटा कार से जलालपुर की ओर से जौनपुर जा रहे थे। कोडरी फाटक के समीप बने अवैध कट पर उन्होंने अचानक कार मोड़ दी। उसी समय जौनपुर से वाराणसी जा रही एक बस ने कार के अगले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से कार पीछे की ओर खिसक गई और तभी वाराणसी से जौनपुर की ओर आ रही बोलेरो कार उससे जा टकराई। हादसे में क्रेटा चालक करमवीर सिंह के अलावा बोलेरो सवार मनोज कुमार, उनकी पत्नी अनिता देवी तथा उनके बच्चे साक्षी और अंकित कुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी गजानंद चौबे एसआई मोहम्मद शहनवाज व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजवाया। पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थानाप्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि अवैध कट पर अचानक कार मोड़े जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।